टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल में से दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया एक हैं । फैंस के बीच दोनों की बॉन्डिंग हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। ये दोनों एक-दूसरे का पूरा ख्याल रखते हैं। दिव्यांका और विवेक के लिए 8 जुलाई बहुत ही खास हैं,क्योंकि इस दिन इनकी मैरिज एनिवर्सरी हैं। दिव्यांका ने आज इस स्पेशल मौके पर एक फोटो पोस्ट शेयर की हैं|जिसमें लवबर्ड्स बने हुए हैं।
दिव्यांका ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा हैं की- Small big things one does to express love.#DivekAnniversary #8July #AllWeCanDoInCorona#Doodling on board this time 😉. पोस्ट देख विवेक दहिया ने भी दिव्यांका कामेटं किया है और दिव्यांका का शुक्रियाअदा किया है।
दिव्यांका और विवेक दोनों ही एक-दूसरे को स्पेशल महसुस करवाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं| हाल ही में दिव्यांका ने विवेक के लिए उनकी मनपंसद मिठाई बनाई थी,जो उन्हें बेहद ही पंसद आई थी,इन दोनों की यही बॉन्डिंग फैंस को पसंद आती हैं जिस वजह से हमेशा ही दोनों चर्चाओं में रहते हैं।
इनकी लव स्टोरी की बात की जाए तो ये दोनों एकता कपूर के फेमस टीवी सीरियल “ये हैं मोहब्बतें” पर मिले थे.यही से दोनों का प्यार का सफर शुरू हुआ। दिव्यांका और विवेक ने शुरूआत में डेट किया|जिसके बाद दोनों को एक-दुसरे का साथ काफी इतना पसंद आया कि दोनों ने शादी कर ली।