DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया है। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 12 रनों से मात दी है। बता दें की ये मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला गया था पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। जिसे दिल्ली के बल्लेबाज चेज करने में नाकाम रहे। दिल्ली की शुरुआत तो बहुत जबरदस्त रही दिल्ली ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना दिए थे। वरुण नायर ने धमाकेदार शुरुआत के साथ 22 गेंदों में ही अर्धशतक बना दिया था।
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
रोहित शर्मा (23 रन, 14 गेंद) और रयान रिकेल्टन ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन विप्रज निगम ने पावरप्ले में ही रोहित को आउट कर दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (SKY) और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन सूर्यकुमार यादव 14 ओवर के पहले गेंद पर आउट हो आउट। उन्होंने 28 गेंदों में 40 रन बनाए। यादव के आउट होने के तुरंत बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 4 गेंदों में महज 2 रन बनाए। इस तरह 14.1 ओवर में मुंबई ने 138 रन पर अपना चौथा विकेट खो दिया। मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट तिलक वर्मा के रूप में गिरा, जिन्होंने ने 33 गेंदों में 59 रनों का शानदार पारी खेली। इसके अलावा, नमन धीर (38) और विल जैक्स ने नाबाद (1) रन बनाए।
मुंबई के लिए जीत अहम
दिल्ली की बात करें तो टीम ने अब तक 4 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है। ऐसे में मुंबई के लिए यह मुकाबला करो या मरो का था।