Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्री का आज पहला दिन है। जिसमे विधि अनुसार माता शैलपुत्री के पूजन से नवरात्री का शुभारंभ हो चुका है। इस साल चैत्र नवरात्री पर एक खास संयोग बन रहा है। जिसके माध्यम से 9 दिनों तक माता की पूजा शास्त्र के अनुसार करने से आपके सारे काम बनने लगेंगे। और माता आपके सारे कष्ट हर लेंगी
इन मंत्रों से आज करें माता शैलपुत्री की पूजा
या देवी सर्वभूतेषु माँ शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
उपासना मंत्र
वन्देवांछितलाभाय चन्दार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्।।
इन मंत्रो से माता की आराधना करने से माता प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। साथ ही आज के दिन माता को प्रसाद के रूप में सफेद चीजें जैसे खीर,रसगुल्ले, पताश का भोग लगाना चाहिए। वहीं माता के पूजन में शुद्धता का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जिससे की माता का शुभागमन आपके घर पर हो और आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहें।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनता टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।