Bollywood News : सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर फिल्म का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने में सलमान शिव भक्ति में रमे हुए दिख रहे है। साथ ही इस गाने में रंग-गुलाल के बौछार के साथ आपको होली की झलक भी देखने को मिलेगी। गाने को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया सामने आयी है। फैंस का कहना है की ये गाना बजरंगी भाईजान का प्रसिद्ध गाना सेल्फी ले ले की याद दिला रहा है। और सलमान भी उसी अंदाज में दिख रहे है।
सलमान के साथ पहली बार दिखेंगी रश्मिका मंदाना
सिकंदर का इंतजार भाईजान के फैंस को बेसब्री से है। फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे है। क्यूंकि ईद के त्योहार पर सलमान अपने दर्शकों को कुछ इसी अंदाज में ईदी देते है। और इस बार उत्साह बढ़ गया है क्यूंकि सलमान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना दिखेंगी। गानों के जरिए सलमान ,रश्मिका मंदाना की केमेस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। क्यूंकि अबतक दो गाने दर्शकों के बीच आये हैं। और दोनों ही गाने लोगों की जुबान पर है।
ईद पर सिनेमाघरों में दिखेगा सिकंदर का जलवा
सलमान के फैंस कितने उत्साहित है। ये तो गाने के रिस्पांस से ही पता लग रहा है। सलमान की ऐसी फिल्में जो ईद पर रिलीज हुई है उसको जनता ने भरपूर प्यार दिया है। और इस ईद पर भी सलमान को उसी प्यार का इंतजार है। क्यूंकि सलमान काफी सालों बाद सिकंदर बनकर लौटे है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की सिकंदर किस प्रकार जनता को सिनेमाघरों तक खींचती है।