अक्सर आपको ये सुनने को मिला होगा कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए लेकिन जब आप पूछते है कि क्यो नहीं पीना चाहिए तो लगभग जवाब मिलत है कि उसने भी यहीं सुना है। आखिर खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए, तो चलिए हम आपको बताते हैं।
खाने के बाद पानी पीने से पाचन में परेशानी हो सकती है।
खाने में मौजूद प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए शरीर को समय देना चाहिए। खाने के तुरंत बाद पानी पी लेने से इस प्रक्रिया पर असर पड़ता है। इसलिए ही कहा जाता है कि खाना खाने के करीब 30 मिनट तक पानी नहीं पीना चाहिए।
जब आप खाने के बाद पानी पी लेते हैं तो खाने को पेट से आंत तक जितने समय में जाना चाहिए था उससे कम समय में वह आंत तक पहुंच जाता है। इससे शरीर को भोजन में मौजूद पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिलता।
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गैस और एसिड जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप पानी पी लेते हैं तो यह आपके शरीर के तापमान को बदल सकता है और खाना पचाने के लिए जरूरी तापमान को प्रभावित कर सकता है।
पानी पीने से पाचन क्रिया में रुकावट होती है। और इस तरह से होने वाली पाचन क्रिया पेट में अपने पीछे बहुत सा भोजन छोड़ देती है। जो पेट में रहते हुए ग्लूकोज बनाता है और फैट में बदल जाता है। इस प्रक्रिया से आपको गैर जरूरी इंसुलिन बनने की प्रक्रिया भी शुरू होती है जो ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है और डायबिटीज जैसी परेशानियां पैदा कर सकती है।