मीन पर गिरते हुए देखा। विमान का मलबा बड़े इलाके में बिखर गया है। रू
मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में रविवार को एक घरेलू यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 71 लोगों की मौत हो गई है। यह विमान राजधानी के डोमोडेडोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही विशेष जांच आयोग गठित करने की घोषणा भी की है।
मॉस्को से 80 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में अरगुनोवो गांव के क़रीब ये विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर के समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
बता दें कि रूसी मीडिया से अधिकारियों ने कहा है कि विमान में सवार सभी लोग मारे गए हैं। विमान पर सवार 71 लोगों में 65 मुसाफिर थे और छह चालक दल के सदस्य। एंटोनफ़ एन-148 विमान कज़ाकिस्तान की सीमा के नज़दीक यूराल्स के ओरस्क जा रहा था।
खबरों की मानें तो जैसे ये ही विमान मास्को एयरपोर्ट से उड़ा, रडार से ग़ायब होना शुरू हुआ और फिर दुर्घटना का शिकार हो गया. इमरजेंसी सेवाओं के सूत्रों का कहना है कि ये प्लेन क्रैश हो गया है और इस विमान में सवार किसी भी शख्स के बचे होने की कोई उम्मीद नहीं के बराबर थी।
न्यूज़ एजेंसी इंटरफैक्स का कहना है कि प्लेन के क्रैश होने के बाद चश्मदीदों ने आसमान से आग के गोले को जमीन पर गिरते हुए देखा। विमान का मलबा बड़े इलाके में बिखर गया है। रूस निर्मित विमान सात साल पुराना था औ इसे सारातोव एयरलाइंस ने एक साल पहले दूसरी रूसी एयरलाइन से खरीदा था।
समाचार एजेंसियों की खबर के मुताबिक रूसी परिवहन मंत्री दुर्घटनास्थल पर गए। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के लिए मौसम की परिस्थिति और मानवीय गलती सहित कई कारण हो सकते हैं।
ओरेनबर्ग क्षेत्र के गवर्नर ने रूसी मीडिया को बताया कि विमान में सवार 60 से अधिक लोग इसी क्षेत्र से थे। अभियोजकों ने दुर्घटना के बाद सारातोव एयरलाइंस की जांच शुरू की है।
स निर्मित विमान सात साल पुराना था औ इसे सारातोव एयरलाइंस ने एक साल पहले दूसरी रूसी एयरलाइन से खरीदा था।