पंजाब विधानसभा उप चुनाव के लिए प्रदेश की चार सीटों में से फगवाड़ा से कांग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल ने भाजपा के राजेश बाघा को 26116 वोटों के अंतर से हरा दिया है। यह सीट 12 साल बाद कांग्रेस के हाथ आई है, वहीं अकाली दल का गढ़ माने जाते जलालाबाद हलके से कांग्रेस उम्मीदवार रमिंदर आमला 16136 वोटों से विजयी रहे। मुकेरियां सीट पर कांग्रेस की इंदूबाला जीत गई। इसके अलावा दाखां सीट पर अकाली दल के मनप्रीत सिंह अयाली 14672 वोटों से जीते।
इससे पहले सोमवार को फगवाड़ा में 55.97 फीसद, जलालाबाद में 78.76 फीसद, मुकेरियां मुकेरियां में 59 फीसद और दाखा में 71.86 फीसद मतदान हुआ है। चारों सीटों पर कुल 66.50 फीसद वोटिंग हुई थी।
अब तक चार सीटों में सिर्फ मुकेरियां ही कांग्रेस के पास थी, जबकि बाकी तीन में एक-एक पर अकाली दल, भाजपा व आम आदमी पार्टी जीती थी। अकाली दल के लिए सबसे बड़ी चुनौती जलालाबाद सीट थी। यहां से पिछले विधानसभा चुनाव में सुखबीर बादल जीते थे। उनके सांसद बनने पर उपचुनाव हो रहा है। अकाली दल को यहां कांग्रेस के रमिंदर आवला से चुनौती शिकस्त मिली।
सीट विजेता पार्टी
जलालाबाद रमिंदर आमला कांग्रेस
फगवाड़ा बलविंदर सिंह धालीवाल कांग्रेस
दाखां मनप्रीत सिंह अयाली शिअद-भाजपा
मुकेरियां इंदूबाला कांग्रेस