भारत सहित पूरी दुनिया ने शुक्रवार रात सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का नजारा देखा। भारत में ज्यादातर जगहों पर बादलों के कारण इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सका। हालांकि, कुछ जगहों पर रात 11:44 बजे से लोगों ने खगोलीय घटना का भरपूर लुत्फ लिया। पूर्ण चंद्र ग्रहण रात करीब 1 बजे शुरू हुआ। वहीं दुनिया के कई हिस्सों में चंद्रगहण को देखकर लोगों में उत्साह नजर आया।
जनवरी के बाद अब जुलाई में पूरी दुनिया ने एक बार फिर पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा। देश के अलग-अलग राज्यों से तस्वीर सामने आ रही हैं। भारत के तमाम शहरों से ये फोटो सामने आई हैं।
पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य और चांद के बीच जब पृथ्वी मौजूद होती है तब वायुमंडल से होते हुए कुछ रोशनी चांद पर पड़ती है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन इसे ज्योतिष और धार्मिक आधार पर भी देखा जाता है।
योतिष के आधार पर ये चंद्र ग्रहण मकर राशि में लग रहा है, लिहाजा आने वाले कुछ समय तक इस राशि के लोगों को परेशानी भरा समय देखना पड़ सकता है।
सूर्य की रोशनी चांद पर पड़ने से वह हल्का लाल हो जाता है। ऐसे में जब चांद पृथ्वी के ठीक पीछे पहुंचता है, उसका रंग और गहरा हो जाता है। इस दौरान चांद देखने की भी मनाही होती है। खासतौर पर कुंवारी कन्याओं, गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और बुजुर्गों को ग्रहण के चांद से दूर ही रहना चाहिए।