भोपाल: मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने नया सर्कुलर जारी करते हुए कहा है की अब सभी सरकारी स्कूलों के बच्चे अपनी हाजरी लगवाते समय जय हिंद कहेंगे। यह कदम उठाने का कारण बच्चों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाना है। गौरतलब है की इससे पहले बीजेपी सरकार ने स्कूलों में झंडा फहराने और राष्ट्रगान गाने का आदेश दिया था। मंगलवार को सरकार की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया कि स्कूल में बच्चे हाजरी लगाने के लिए अलग अलग खब्दों का इस्तमाल करते हैं। सर्कुलर में कहा गया- “छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए सरकार ने फैसला किया है की अटेंडेंस लगाते समय बच्चे जय हिंद बोलें।”
शिक्षा मंत्री विजय शाह ने एनसीसी कैडेड्स कों संबोधित करते हुए कहा कि अटेंडेंस लगाते वक्त यस सर या यस मैडम बोलना सही नहीं है। इससे बच्चों में देशभक्ति की भावना नहीं आती है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रदेश में मौजूदा 1.22 लाख सरकारी स्कूलों में हाजरी के दौरान यस सर या यस मैड़म की जगह जय हिंद बोलना अनिवार्य कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जल्द ही यह नियम प्रदेश के प्राईवेट स्कूलों के लिए भी लागू किया जाएगा। प्राईवेट स्कूलों में भी जय हिंद बोलना अनिवार्य किया जाएगा। पिछले साल मध्य प्रदेश में सतना के सरकारी स्कूलों के लिए जय हिंद बोलना अनिवार्य किया गया था। इस दौरान यह कहा गया था कि सतना के बाद इसे सभी सरकारी स्कूलों में अनिवार्य किया जाएगा। अब मध्य प्रदेश सरकार ने इसे प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के लिए लागू कर दिया है।