2 अगस्त को अमेरिका के न्यूजर्सी में रहने वाले रॉबर्ट स्टीवर्ट की जिंदगी में एक बड़ी खुशी आई थी जिसका खुलासा हाल ही में हुआ। रॉबर्ट ने मात्र 24 घंटे में तीन लॉटरी जीतीं। परिणामस्वरूप उन्हें 50 लाख 600 डॉलर का इनाम मिला।
बता दें रॉबर्ट को स्क्रैच लॉटरी गेम में करीब 50 लाख डॉलर का जैकपॉट लगा था। दूसरी बार में उन्होंने 500 डॉलर जीते। वहीं तीसरी कोशिश में उन्होंने 100 डॉलर जीते।
लॉटरी | रकम |
पहली लॉटरी | 50 लाख डॉलर |
दूसरी लॉटरी | 500 डॉलर |
तीसरी लॉटरी | 100 डॉलर |
जैकपॉट जीतने से पहले भी रॉबर्ट इसी साल 2,500 हजार डॉलर (करीब 1.81 लाख रुपए) लॉटरी जीत चुके थे। रॉबर्ट के मुताबिक, वे जीती हुई रकम से परिवार और करीबियों की मदद करेंगे।