सुरों की मल्लिका आशा भोसले का आज अपना 86 जन्मदिन मना रही हैं। आशा का जन्म 1933 में महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। 10 साल की उम्र से ही गायकी शुरू कर दी थी। आशा भोंसले ने फिल्मों में अपना पहला गाना 1948 में गाया था। चुनरिया नाम की इस फिल्म में सावन आया रे गाना उन्होंने जोहराबाई अंबालेवाली और गीता दत्त के साथ गाया था और यह कोरस में था।
सुरों की कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। आशा ताई मशहूर क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। पिता के देहांत के बाद से ही आशा ताई ने गाना शुरू कर दिया था और 16 साल की उम्र में भागकर शादी कर ली थी। आशा भोसले को लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से प्यार हो गया था। उस समय आशा ताई 16 साल की और गणपतराव 31 साल के थे। घर वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे, जिसके बाद आशा ताई और गणपतराव ने भागकर शादी कर ली थी। मगर दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई।
एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने बताया था कि गणपतराव के परिवार ने उनकी शादी को स्वीकरा नहीं किया था। उनके साथ मारपीट की कोशिश भी गई जिसके बाद वह गणपतराव का घर छोड़कर आ गई और वापिस कभी लौटकर नहीं गईं। जब आशा ताई अपने घर वापिस आईं उस समय प्रेग्नेंट थीं।
आशा भोसले के दो बच्चे हेमंत और वर्षा हैं। आशा ताई को अब तक फिल्मफेयर अवार्ड में 7 बेस्ट फिमेल प्लेबैक पुरस्कारों से नवाजा गया है। उन्हें 2 राष्ट्रीय फिल्म पुस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। आशा भोंसले को 2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। संगीत के इतिहास में सबसे ज्यादा गाना रिकॉर्ड करने वाली गायिका के तौर पर उनका नाम 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।