सात साल की बच्ची जैनब से बलात्कार कर उसका मर्डर करने वाले 24 वर्षीय शख्स इमरान अली को सजा मिल गई है। बता दें जैनब बलात्कार केस से ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि पूरी दुनिया सहम गई थी। 9 महीने की कड़ी कार्रवाई के बाद अली को लाहौर की कोट लखपत जेल में फांसी दी गई।
अली को मिली सजा देखने के लिए उनके परिवार के कुछ लोगों को बुलाया गया। फांसी से पहले प्रशासन ने अली को 45 मिनट का वक्त दिया था, जिसमें वह अपने परिवार से मिला और उनसे बातें की। इनके अतिरिक्त फांसी के समय मजिस्ट्रेट आदिल सरवार और जैनब के पिता भी मौजूद थे।
बता दें दरिंदे अली ने एक नहीं बल्कि 9 लड़कियों को अपना शिकार बनाने की बात खुद कबूली थी। इनमें से एक 7 साल की जैनब भी थी। उसका शव 9 जनवरी को एक कूड़ेघर के पास से मिला था।
जैनब के पिता अमीन अंसारी ने कहा कि, ‘मैंने अपनी आंखों से उसका अंत होते हुए देखा। उसे फांसी दे दी गई और उसका शव आधे घंटे तक लटका रहा।’