1864- नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।
1914- ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920- मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।
1953- बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।
1966- भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।
1978- ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।
1982- पोप जॉन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।
1989- तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।
1996- रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।
2004- फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।