1600- ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690- जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।
1814- ब्रिटिश कर्मियों ने व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।
1891- थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और कइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट आवेदन दाखिल कराया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्दील हुई।
1914- प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1993- पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।
2006- अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
2008- बीजिंग में 29वें ओलंपिक का समापन हुआ।
2009- वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज ‘मिस यूनीवर्स-2009’ में चुनी गईं।