हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो चुका है। सभी 90 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया। राज्य के लगभग 1.82 करोड़ मतदाताओं ने 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला EVM में कैद कर दिय़ा है। बता दे राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में कुल 19578 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 19425 रेगुलर और 153 सहायक मतदान केंद्र थे। राज्य की 90 सीटों पर शाम 6 बजे तक 61.72% मतदान दर्ज किया गया।
HARYANA EXIT POLL
हरियाणा BJP CONGRESS INLD JJP OTHERS
C VOTER- 72 08 01 5 4
TV-18 75 10 00 2 3
R BHARAT 52 15 00 5 7
INDIA NEWS 75 09 00 1 0
Times Now 71 11 - - 8