दिवाली से पहले रेलवे ने यात्रियों को तोहफा दिया है। जनता को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ने सालभर में 50 प्रतिशत से कम बुकिंग वाली 15 प्रीमियम रेलगाड़ियों पर से फ्लेक्सी किराया योजना को समाप्त कर दिया है।
CAG की रिपोर्ट के बाद उठाया गया ये कदम
रेलवे की ओर से यह कदम जुलाई में आई कैग की रिपोर्ट के बाद उठाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि सितंबर 2016 में योजना के लागू होने के बाद से सीटें खाली रह जाती है। साथ ही फ्लेक्सी किराया को तर्कसंगत बनाने का सुझाव दिया था।
रेलवे को 103 करोड़ रुपये का होगा नुकसान
इस संदर्भ में रेलवे के सूत्रों ने कहा कि योजना में बदलाव से रेलवे को करीब 103 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। हालांकि, उसने उम्मीद जतायी है कि किराया कम होने से सीटें भरने में मदद मिलेगी और अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
रेल मंत्री पीयूष गोयल का बयान
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे ने 101 ट्रेनों में फ्लेक्सी किराये की दर को आधार मूल्य के 1.5 गुना के बजाय 1.4 गुना कर दिया है।
रेल मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'त्यौहार पर रेल यात्रियों के लिए सरकार का तोहफा, रेलवे ने फ्लेक्सी फेयर को मूल किराये के अधिकतम 1.5 गुना से घटाकर 1.4 गुना करने का फैसला किया है, साथ ही 50% से कम बुकिंग होने वाली ट्रेनों पर फ्लेक्सी किराया को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा।'
जानें कौनसी 15 ट्रेनों से फ्लेक्सी किराया योजना को समाप्त किया गया है-
संख्या | ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | रूट |
1. | 12006 | शताब्दी | कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस |
2. | 12012 | शताब्दी | कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस |
3. | 12037 | शताब्दी | नई दिल्ली-लुधियाना शताब्दी एक्सप्रेस |
4. | 12038 | शताब्दी | लुधियाना-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस |
5. | 12043 | शताब्दी | मोगा(लुधियाना)-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस |
6. | 12044 | शताब्दी | नई दिल्ली-मोगा(लुधियाना) शताब्दी एक्सप्रेस |
7. | 12047 | शताब्दी | नई दिल्ली-भटिंडा शताब्दी एक्सप्रेस |
8. | 12048 | शताब्दी | भटिंडा-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस |
9. | 12085 | शताब्दी | गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस |
10. | 12086 | शताब्दी | डिब्रूगढ़-गुवाहाटी शताब्दी एक्सप्रेस |
11. | 12087 | शताब्दी | Naharlagun-गुवाहाटी शताब्दी एक्सप्रेस |
12. | 12088 | शताब्दी | गुवाहाटी-Naharlagun शताब्दी एक्सप्रेस |
13. | 12277 | शताब्दी | हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस |
14. | 22205 | दुरंतो | चेन्नई-मदुरई शताब्दी एक्सप्रेस |
15. | 22206 | दुरंतो | मदुरई-चेन्नई शताब्दी एक्सप्रेस |