सुर्खियां बटोरने वाले BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जमकर निशाना साधा है। सुब्रमण्यम ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस और लाल बहादुर शास्त्री की फाइल को सार्वजनिक कर पुतिन को साबित करना चाहिए कि वह हमारे दोस्त हैं।
बता दें पिछले दिनों अमेरिकी आपत्तियों और प्रतिबंध के खतरे के बावजूद भारत ने रूस के साथ S 400 हवाई रक्षा प्रणाली का सौदा किया था।
इतना ही नहीं सांसद स्वामी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा है। स्वामी ने कहा कि पुतिन को बताना चाहिए कि सोनिया गांधी हाल में दो बार रूस उनसे मिलने क्यों गईं। स्वामी ने सोनिया गांधी पर रूस की जासूसी एजेंसी केजीबी से भी कनेक्शन का आरोप लगाते हुए कहा कि पुतिन को सोनिया और उनके पिता के केजीबी से संबंधों के डॉक्युमेंट हमें सौंपने चाहिए।