अंबाला: अंबाला-चंडीगढ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण शनिवार को एक वाहन के दो SUV से टकराने पर सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी मृतक चंडीगढ के रहने वाले हैं।
घायलों को चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर किया गया है। छह लाेगों ने मौके पर ही दम ताेड़ दिया और एक की मौत चंडीगढ़ पीजीआइ में हाे गई। हादसा चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 30 के एक परिवार के लोग दो टवेरा गाडिय़ों में वृंदावन जा रहे थे। वे चंडीगढ़ के सेक्टर 30बी के मकान नंबर 73ए के निवासी बताए जा रहे हैं। अंबाला के पास उनकी एक टवेरा गाड़ी खबरा हो गई।
परिवार के कुछ लोग नीचे उतर कर गाड़ी को ठीक करने की कोशिश करने लगे और बाकि लोग गाड़ी में ही बैठे थे। हादसा उसी समय हुआ और सात लोगों की जान चली गयी। पुलिस ने घटना की पुष्टि कर दी है लेकिन मुकम्मल जानकारी उपलब्ध नहीं करा पायी है।