पटियाला की रहने वाली एक महिला को नौकरी का लालच देकर एक एजेंट ने उसे दुबई भेजा। नौकरी पाने के लिए महिला जब वहां पहुंची तो उसे ओमान भेज दिया गया जहां एक शेख उसका शारीरिक शोषण करने लगा। महिला ने जब विरोध जताया तो शेख ने बताया कि उसे तो उसने खरीदा है। हिम्मत जुटाकर जब महिला वहां से भागी और भारत पहुंची तो उसने पुलिस को अपनी आप बीती बताई।
महिला ने पुलिस को बताया कि एजेंट ने उसे 40 हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था, लेकिन उसे क्या पता था कि वह तो झांसे में फंस गई है। वह दुबई पहुंचकर बड़ी खुश थी, लेकिन बाद में उसे दुबई से ओमान शिफ्ट कर दिया गया। ओमान में उसे एक शेख के यहां रखा गया जिसने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पहले तो वह चुप रही, लेकिन बाद में उसने उसका विरोध करना शुरू किया। जब उसने शेख का विरोध किया तो शेख ने उसे बताया कि उसने उसे पैसे देकर खरीदा है। जब महिला ने यह बात सुनी तो उसके होश उड़ गए। मामले में महिला ने यह भी बताया कि वह नौ महीने तक शेख के घर पर रही और नौ महीने तक रोजाना उसका शारीरिक शोषण होता रहा।
बता दें पीड़ित महिला पटियाला की जय जवान कॉलोनी की रहने वाली है। महिला को वापस लाने में बलवंत सिंह रामूवालिया की बेटी अमनजोत कौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।